रिषिकेष, मार्च 1 -- जय मान चम्फुवा देवता दिव्य दरबार ट्रस्ट ने दंत व नेत्र जांच शिविर आयोजित किया। जिसमें क्षेत्र के 154 लोगों ने पहुंचकर लाभ उठाया। चिकित्सकों ने लोगों को नेत्र और दंत रोग से बचाव को जागरूक भी किया। रविवार को भट्टोवाला स्थित अखिलेश्वर कॉलोनी में आयोजित शिविर का शुभारंभ चम्फुवा देवता उपासक मंतोष भिग्वान और पुजारी संतोष भिग्वान ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। शिविर में नेगी आई केयर ऋषिकेश के वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक डॉ. राजे नेगी और डेंटल केयर क्लीनिक के वरिष्ठ दंत चिकित्सक डॉ. मनोज कांडपाल ने अपनी टीम के साथ मिलकर रोगियों का परीक्षण किया तथा उन्हें निशुल्क दवाइयां बांटी। चिकित्सकों ने मरीजों को आंखों और दांतों की देखभाल के बारे में विस्तृत जानकारी दी और बदलते मौसम में स्वस्थ रहने के लिए उचित आहार की सलाह दी। उन्होंने नियमित...