भभुआ, मार्च 14 -- संगोष्ठी में वाराणसी के द न्यूरो सिटी व जिले के प्रमुख डाक्टर भाग लिए भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के एक होटल में शुक्रवार की देर शाम चिकित्सा शिक्षा संगोष्ठी आयोजित हुई। उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ. चंदेश्वरी रजक व आईएमए सचिव डॉ. संतोष कुमार सिंह ने किया। वाराणसी द न्यूरो सिटी हांस्पिटल प्रबंधन द्वारा आयोजित संगोष्ठी में चेयरमैन वरिष्ठ न्यूरो सर्जन डॉ. राकेश सिंह, वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. मनीष उपाध्याय ने सर्जन फॉर लो बैकपेन विषय पर विस्तार से जिले के डाक्टरों को चिकित्सकीय सलाह दी। उनके द्वारा पूछे गए सवालों का जबाब भी दिया। बताया गया कि हॉस्पिटल द्वारा समाज के निर्बल लोगों के लिए दी नयूरो सिटी में प्रत्येक गुरुवार को नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श उपलब्ध कराया जाता हैं। कार्यक्रम में डीआईओ डॉ. आरके चौधरी, सदर अस्पताल के उपाधीक्षक...