चिकित्सा व्यवस्था में बढ़ोतरी व बंद सुविधा बहाल हो : यूनियन
रांची, सितम्बर 12 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। हटिया कामगार यूनियन एटक ने चिकित्सा व्यवस्था में बढ़ोतरी व बंद सुविधा दोबारा बहाल करने के लिए शनिवार को प्रदर्शन किया। एचईसी मुख्यालय पर प्रदर्शन के बाद संगठन के आरके शाही की अध्यक्षता में सभा हुई। इसमें यूनियन के लालदेव सिह व एमपी रामचंद्रन ने कहा कि निगम के कर्मचारी व परिवार के सदस्यों को मिलाकर साल भर के लिए 3 लाख रुपये की चिकित्सा सुविधा बहाल की गई है, जो नाकाफी है। कर्मचारियों के लिए ओपीडी सुविधा भी नहीं है। उन्होंने कहा कि निगम की जमीन पर संचालित एक निजी अस्पताल में कर्मियों के लिए ओपीडी से लेकर इलाज की सुविधा नि:शुल्क बहाल हो। बताया गया कि एचईसी के एक कर्मी प्रकाशचंद्र की पत्नी पूजा कुमारी के इलाज में प्रबंधन सहयोग नहीं कर रहा है। सभा में तय हुआ कि यदि पैसों के अभाव में निजी अस्पताल में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.