रिषिकेष, मई 12 -- राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह ने कहा कि बुझते चिराग को फिर से प्रकाशमय करने की शक्ति केवल चिकित्सकों में ही होती है। ऐसे में हमें संकल्प लेने की आवश्यकता है कि कोई भी व्यक्ति चिकित्सा सुविधा से वंचित न रहे। एम्स ऋषिकेश आस्था, विश्वास और जीवन रक्षा का केंद्र अहम है। एम्स ने राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच आसान की है। यह संस्थान चिकित्सा सेवा के माध्यम से केवल चिकित्सा विज्ञान ही नहीं बल्कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में साधना को भी मजबूत कर रहा है। राज्यपाल मंगलवार को एम्स ऋषिकेश के मुख्य सभागार में आयोजित ट्रांसफोर्मिंग लाइव्स थ्रो एडवांस ट्रामा केयर, आर्गन डोनेशन एंड नर्सिंग एक्सलेंस कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित कर रहे थे। यह भी पढ़ें- राज्यपाल ने अंगदान करने वाली युवती के...