रिषिकेष, मई 31 -- नेशनल मेडिकोस ऑर्गेनाइजेशन उत्तराखंड की ओर से शनिवार को डॉक्टर्स कॉन्क्लेव 2026 का आयोजन किया गया, जिसमें चिकित्सकों, चिकित्सा शिक्षकों, शोधार्थियों एवं मेडिकल विद्यार्थियों ने भाग लिया। रविवार को जौलीग्रांट स्थित हिमालयन हॉस्पिटल में आयोजित डॉक्टर्स कॉन्क्लेव 2026 का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने किया। उन्होंने आधुनिक चिकित्सा के साथ भारतीय ज्ञान परम्परा एवं नैतिक मूल्यों के समावेश की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि चिकित्सा में नैतिक मूल्यों का समावेश होना जरूरी है। एनएमओ के अध्यक्ष डॉ. आरजी नौटियाल ने चिकित्सा क्षेत्र में भारतीय जीवन मूल्यों एवं सेवा भाव के महत्व पर प्रकाश डाला। एनएमओ के सह सचिव डॉ. योगेश्वरी ने कहा कि नेशनल मेडिकोस ऑर्गेनाइजेशन चिकित्सकों, चिकित्सा शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का एक राष्ट...