चिकित्सा बिलों के भुगतान में देरी पर पेंशनरों ने जताया आक्रोश
प्रयागराज, जुलाई 6 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संस्था की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक लखनऊ में प्रांतीय अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्निहोत्री की अध्यक्षता में हुई।बैठक में प्रयागराज के जिला अध्यक्ष आरके जायसवाल ने चिकित्सा परिचर्या नियमावली-2011 के तहत पेंशनरों के चिकित्सा बिलों के भुगतान में हो रही देरी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि विभागाध्यक्ष और अधिकारियों की ओर से निर्धारित समय सीमा का पालन नहीं किया जा रहा है, जिससे पेंशनरों को इलाज कराने में आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बैठक में आठवें वेतन आयोग के समक्ष 65, 70 और 75 वर्ष की आयु पर भी अतिरिक्त पेंशन का लाभ देने की मांग दोहराई गई।बैठक का संचालन प्रांतीय महामंत्री ओंकारनाथ तिवारी ने किया। इसमें एसके महरोत्रा, डॉ. वीके मिश्र, डीएन प्रसाद विश्वकर्मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.