मथुरा, अप्रैल 3 -- इंडियन होम्योपैथिक आर्गेनाइजेशन के नेतृत्व में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. सुमित गौतम तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. देवेश शर्मा सहित लगभग आधा दर्जन होम्योपैथिक चिकित्सकों ने जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डा. एमपी सिंह से उनके कार्यालय में भेंट कर उन्हें पटुका ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा नये शासनादेश के आधार पर सभी होम्योपैथिक चिकित्सकों के चिकित्सा प्रतिष्ठानों के रजिस्ट्रेशन रिन्यूअल की प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए संगठन के माध्यम से एक पत्र भी प्रेषित किया। बैठक में डा. मोहम्मद नईम, डा. मयंक सारस्वत, डा ज्योति शुक्ला, डा. अजीत तोमर, डा. भुवन बंसल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...