अल्मोड़ा, मार्च 30 -- चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों का अब तक भुगतान नहीं होने से शिक्षकों व कार्मिकों में रोष व्याप्त है। नाराजगी जताकर सरकार से चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों की फिर से समीक्षा करने और वास्तविक बिलों के भुगतान की मांग की है। उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन का कहना है कि सरकार कर्मचारियों व शिक्षकों के चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों के भुगतान के लिए गंभीर नहीं है। अगस्त के चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों का भी अब तक भुगतान नहीं हो सका है। संगठन के अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार जोशी व सचिव धीरेंद्र कुमार पाठक ने कहा कि बिलों की धनराशि भी प्रतिहस्ताक्षर के नाम पर 40 फीसदी तक काटी जा रही है। सरकार को वास्तविक ली गई धनराशि का भुगतान करने की जरूरत है। पीएस बोरा, गोकुल मेहता, महेंद्र गुसाईं, रमेश पांडेय, दिगंबर फुलोरिया, महेश आर्य, गणेश भंडारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.