चिकित्सा प्रतिपूर्ति घोटाले में डीडी व भूमि संरक्षण अधिकारी की बढ़ी मुश्किलें
उरई, जून 15 -- उरई, संवाददाता। भूमि संरक्षण विभाग राष्ट्रीय जलागम में पूर्व अधिकारी एवं कर्मचारियों के चिकित्सा प्रतिपूर्ति के नाम पर फर्जी बिल वाउचर तैयार कर दूसरे के खातों में धनराशि भेजकर हड़पने के मामले में अब उपकृषि निदेशक व भूमि संरक्षण अधिकारी की मुसीबतें बढ़ती दिखाई दे रही है। जांच में उनको अपने दायित्वों के निर्वहन में विफल मानते हुए दोनों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति की गई है। ऐसे में माना जा रहा है जल्दी ही उक्त दोनों अधिकारियों पर कार्रवाई की जा सकती है। फरवरी माह में भूमि संरक्षण विभाग राष्ट्रीय जलागम में बड़ा घोटाला उजागर हुआ था और कई पूर्व कर्मचारियों के फर्जी चिकित्सा प्रतिपूर्ति के बिल तैयार कर करीब पन्द्रह लाख रुपए दूसरे के खातों में डालकर निकाल लिए गए थे। भूमि संरक्षण में तैनात बाबू श्याम जी एवं उप कृषि नि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.