चिकित्सा प्रतिपूर्ति को समिति बनाने का विरोध
वाराणसी, सितम्बर 7 -- वाराणसी। वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान के सदस्यों की बैठक रविवार को कोषागार परिसर स्थित पेंशनर कक्ष में हुई। इसमें अध्यक्ष राजेश्वर पांडेय ने चिकित्सा प्रतिपूर्ति के लिए डॉक्टरों की समिति बनाने और इसे ऑनलाइन भेजने के आदेश का विरोध किया गया। आदेश वापस लेने की मांग की गई। इसके अलावा आठवें वेतन आयोग की संस्तुतियों का लाभ पेंशनरों को देने की मांग की गई। बैठक में केआर शास्त्री, आनंद लाल, संतलाल यादव, वंशीलाल जायसवाल, सुभाष सिंह, सीबी सिंह, उमेश बहादुर सिंह, संजय कुमार श्रीवास्तव मौजूद रहे। संचालन जिला मंत्री जयराज बहादुर सिंह ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.