हापुड़, अप्रैल 13 -- हापुड़, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने रविवार को दिल्ली रोड स्थित जिला कार्यालय पर चिकित्सा प्रकोष्ठ कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र वितरित किए। चिकित्सा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियो को शुभकामनाएं देते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि राहुल गांधी के विचारों और उनके संघर्षों से प्रभावित होकर लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। जिससे कांग्रेस का जनाधार बढ़ रहा हैं। इस मौके पर चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डा.पदम सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर ईरशाद, शहर अध्यक्ष डा.इसरार सैफी, जिला महासचिव व मीडिया प्रभारी गौरव गर्ग, जिला महासचिव संजय छाबड़ा, रामपाल आर्य, डालचंद सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.