चिकित्सा पदाधिकारी ने किया मूरपा पीएचसी का निरीक्षण
लातेहार, जून 28 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। विधानसभा में मूरपा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का मामला उठने के बाद स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बालूमाथ के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अशोक कुमार ने मूरपा पीएचसी भवन का निरीक्षण कर उपलब्ध संसाधनों एवं आधारभूत सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि लातेहार सिविल सर्जन के निर्देश पर मूरपा पीएचसी का निरीक्षण किया गया। उन्होंने कहां कि भवन को नियमित रूप से संचालित करने के लिए कई आवश्यक संसाधनों की जरूरत है। साथ ही भवन की मरम्मत कराना भी जरूरी है। उन्होंने बताया कि पीएचसी के सुचारु संचालन के लिए चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की नियुक्ति भी आवश्यक है। पर्याप्त मानव संसाधन और बुनियादी सुविधाएं उपलब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.