हजारीबाग, अप्रैल 8 -- चरही, प्रतिनिधि। प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अशोक राम ने बुधवार को एक वीडियो जारी किया। जिसमें जनप्रतिनिधियों और आम लोगों को एचपीवी वायरस एवं सर्वाइकल कैंसर के बारे में जानकारी साझा की। वायरस से बचाव के लिए सभी महिलाओं से टीकाकरण कराने की अपील की, जिससे इस वायरस से बचा जा सके। आगे उन्होंने बताया कि इस वायरस से महिलाओं के बच्चेदानी में संक्रमण होने के बाद धीरे-धीरे यह कैंसर का रूप ले लेता है, जो बाद में गंभीर होकर मृत्यु का कारण बनता है। डॉ अशोक राम ने प्रखंड के सभी लोगों से अनुरोध किया है कि आसपास की सभी महिलाओं को स्वास्थ्य सहिया के माध्यम से टीकाकरण के लिए प्रेरित करें, ताकि इस वायरस से बचाव हो सके। टीकाकरण चुरचू सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उपलब्ध है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...