चिकित्सा तकनीक, क्लीनिकल प्रशिक्षण व रोगी प्रबंधन सीखेंगे छात्र
कानपुर, जुलाई 3 -- कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के ऑप्टोमेट्री के छात्र-छात्राएं अब आधुनिक नेत्र चिकित्सा तकनीक, क्लीनिकल प्रशिक्षण, रोगी प्रबंधन और अस्पताल आधारित व्यावहारिक अनुभव प्राप्त कर सकेंगे। इसको लेकर विवि प्रशासन ने शुक्रवार को कनिका हॉस्पिटल प्राइवेट लिमिटेड के साथ समझौता किया है। समझौते के तहत छात्रों को क्लीनिकल पोस्टिंग, इंटर्नशिप, कार्यशालाओं, सेमिनारों और संयुक्त शोध गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। विवि के सेंटर फॉर एकेडमिक्स में आयोजित कार्यक्रम में समझौता हुआ। विवि के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने कहा कि विद्यार्थियों को क्लीनिकल पोस्टिंग के दौरान मरीजों का डेटा एकत्र कर आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) के माध्यम से उसका विश्लेषण करें। कनिका हॉस्पिटल के संस्थापक डॉ. शरद बाजपेई ने कहा कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.