अलीगढ़, सितम्बर 25 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन (एबीपीए) की अलीगढ़ शाखा की ओर से विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर जीटी रोड स्थित लॉज में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि संजय शर्मा, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद खैर ने दीप प्रज्वलन के साथ किया। राजेंद्र चौधरी ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का आयोजन जिलाध्यक्ष नितिन शर्मा और महानगर अध्यक्ष संदीप शर्मा के नेतृत्व में हुआ। विशेष अतिथि व संगठन मंत्री रजत सैनी ने फार्मासिस्टों को संबोधित करते हुए उनके अधिकार, कर्तव्यों और व्यावसायिक उन्नयन पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। उन्होंने फार्मासिस्टों के हितों और संगठन की भूमिका को लेकर विचार रखते हुए कहा कि चिकित्सा क्षेत्र में फार्मासिस्ट की अहम भूमिका होती है। यह भी ...