रांची, मार्च 8 -- रांची, संवाददाता। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के सभागार में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने किया। इस अवसर पर आईएमए झारखंड की वूमेन डॉक्टर्स विंग की चेयरपर्सन डॉ भारती कश्यप ने युवा महिला चिकित्सकों को संबोधित करते हुए कहा कि चिकित्सा क्षेत्र में जेंडर नहीं, बल्कि ज्ञान और कौशल सबसे अधिक मायने रखता है। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों को अपनी क्लीनिकल स्किल्स को मजबूत बनाते हुए निरंतर सीखते रहना चाहिए। डॉ भारती कश्यप ने कहा कि पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण देर से करियर शुरू करने वाली महिला डॉक्टरों के लिए एनएबीएच, क्वालिटी मैनेजमेंट और रिसर्च का क्षेत्र भी बेहतर अवसर प्रदान करता है। कार्यक्रम में कई चिकित्सक मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.