मुरादाबाद, मार्च 8 -- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वास्थ्य विभाग में प्रधानमंत्री जनआरोग्य आयुष्मान योजना के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.कुलदीप सिंह ने चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला कर्मियों को सम्मानित किया। मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय से जागरूकता रैली निकाली गई। नोडल अधिकारी डॉ.राजीव कुमार शर्मा, जिला कोआर्डिनेटर डॉ.पीतांबर सिंह, डॉ.विकास सिंह, डॉ.संजीव बेलवाल, प्रमोद कुमार, पुनीत जैन, रचित गुप्ता, फिरोज बी आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...