चिकित्सा क्लेम के सरलीकरण और पेंशनर्स भवन की मांग
हल्द्वानी, अप्रैल 30 -- भूपेश कन्नौजिया हल्द्वानी। गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर आर्गेनाइजेशन ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की है। अध्यक्ष लीलाधर पाण्डे और महासचिव विजय तिवारी ने कहा कि वर्तमान में चिकित्सा प्रतिपूर्ति के लिए पेंशनर्स को विभागों के चक्कर काटने पड़ते हैं, जिससे भुगतान में काफी देरी होती है। चिकित्सा बिलों का भुगतान सीधे कोषागार के माध्यम से किया जाए और पूर्व की भांति सीएमओ/सीएमएस से बिल प्रतिहस्ताक्षरित करने की सुविधा बहाल की जाए। इसके साथ ही पेंशनर्स भवन के निर्माण की भी पुरजोर अपील की है। पदाधिकारियों का कहना है कि हल्द्वानी में लगभग 15 हजार पेंशनर्स होने के बावजूद उनके सामाजिक मिलन के लिए कोई स्थान नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.