आरा, अप्रैल 8 -- -विश्व स्वास्थ्य दिवस पर रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से गोष्ठी आयोजित -स्वास्थ्य के लिए एकजुट हो विज्ञान के साथ खड़े रहें विषय पर हुई गोष्ठी आरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के दक्षिणी रमना रोड स्थित रेडक्रॉस सोसायटी के सभागार में बुधवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस पर स्वास्थ्य के लिए एकजुट होकर विज्ञान के साथ खड़े रहे विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता चेयरमैन डॉ विवेकानंद यादव ने की। मुख्य वक्ता वरिष्ठ सर्जन डॉ पी सिंह ने बताया कि समय के साथ स्वास्थ्य सेवाओं में भी वैज्ञानिक अनुसंधानों का उपयोग किया जाने लगा है। चिकित्सा के हर क्षेत्र में विज्ञान की महत्ता से इनकार नहीं किया जा सकता। भारत में भी प्राचीन काल से ही विज्ञान को आधार बनाकर चिकित्सा की जाती रही है। वर्तमान आधुनिक युग में भी ये प्रभावी हो रहा है। वरिष्ठ नेत्र र...