संतकबीरनगर, अप्रैल 7 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के चिकित्सक एआई का प्रशिक्षण लेकर मरीजों का बेहतर इलाज करेंगे। स्वास्थ्य सेवा में एआई का अंतिम लक्ष्य उपचार तकनीकों में क्रांति लाकर रोगियों के परिणामों में सुधार करना है। जटिल चिकित्सा डेटा का विश्लेषण करके और प्रत्यक्ष मानवीय हस्तक्षेप से पहले निष्कर्ष निकालकर, एआई तकनीक शोधकर्ताओं को नई खोजें करने में मदद करेगी।स्वास्थ्य सेवा में कृत्रिम बुद्धिमत्ता सप्ताह का संचालन किया जा रहा है। आगामी आठ अप्रैल तक अधिक से अधिक लोगों को कर्मयोगी पोर्टल पर एआई को पढ़ने के साथ साथ परीक्षा भी देनी होगी और परीक्षा में कम से कम 60 प्रतिशत अंक लाना भी अनिवार्य है। स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में एआई पहले से ही महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। भविष्य में यह और क्रांतिकारी बदलाव ला सकती है। एआई को...