मुजफ्फरपुर, जुलाई 10 -- मुजफ्फरपुर। बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने सीएस से योजनाओं की राशि का भुगतान नहीं होने की शिकायत की है। संघ की जिला मंत्री विभा कुमारी ने सीएस को दिए आवेदन में कहा कि सीएचसी कांटी और अन्य प्रखंडों में काम करने वाले एएनएम व एएनएम-आर को कई महीने से विभिन्न योजनाओं की राशि का भुगतान नहीं किया गया है। उन्होंने यह भी शिकायत की कि वे सभी साप्ताहिक व अन्य बैठकों की जो रिपोर्ट जमा करती हैं, उसकी जवाबदेही कोई नहीं लेता हैं। इस कारण कई कागजात गायब हो चुके हैं। कर्मियों ने आरोप लगाया कि सास-बहू सम्मेलन की राशि का भुगतान नहीं किया गया है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: चिकित्सा कर्मियों ने की राशि नहीं मिलने की शिकायत संघ ने सभी मामले की जांच कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...