वाराणसी, मार्च 14 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। आईआईटी और आईएमएस बीएचयू के बीच 'मेडटेक संवाद' के दूसरे संस्करण का आयोजन शुक्रवार को आईआईटी बीएचयू के देव एवं वर्धना लेक्चर हॉल कॉम्प्लेक्स में किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सा प्रौद्योगिकी और स्वास्थ्य नवाचार के क्षेत्र में संवाद एवं सहयोग पर चर्चा हुई। बता दें कि मेडटेक नवाचार के अंतर्गत कई पेटेंट और अनुसंधान पर आईआईटी और आईएमएस के विशेषज्ञ साथ काम कर रहे हैं और उन्हें कई सफलताएं भी मिली हैं। कुलपति प्रो. अजीत कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि समाज के कल्याण के लिए आईआईटी और आईएमएस के बीच मजबूत समन्वय विकसित कर स्वदेशी चिकित्सा प्रौद्योगिकियों के विकास को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है। कार्यक्रम में आईएमएस के आंतरिक चिकित्सा विभाग के पद्मश्री प्रो. श्याम सुंदर के सम्मान के बाद मेड-टेक संवाद पर एक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.