अलीगढ़, दिसम्बर 16 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग में लापरवाही और मनमानी पर लगाम कसने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। प्रदेश के सभी चिकित्सा इकाइयों पर अब अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य रूप से बायोमेट्रिक प्रणाली से दर्ज की जाएगी। महानिदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि प्रतिदिन की हाजिरी बायोमेट्रिक माध्यम से ही मान्य होगी। महानिदेशक द्वारा सभी जिला चिकित्सालय, महिला चिकित्सालय, संयुक्त चिकित्सालय, सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के लिए आदेश जारी हुआ है। इसके अनुसार, सभी नियंत्रक अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि उनके अधीन कार्यरत अधिकारी और कर्मचारी समय से उपस्थित होकर बायोमेट्रिक अटेंडेंस दर्ज करें। इतना ही नहीं, मासिक वेतन का भुगतान भी इसी उपस्थिति के आध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.