रांची, जुलाई 25 -- रांची, सवांददाता। राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) में डॉक्टरों और शोधकर्ताओं को चिकित्सा अनुसंधान की आधुनिक तकनीकों से रूबरू कराने के लिए दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है। प्रयोगशाला चिकित्सा विभाग के टेक्निकल रिसोर्स सेंटर द्वारा मेटा-एनालिसिस फॉर रैंडमाइज्ड कंट्रोल्ड ट्रायल्स विषय पर आयोजित कार्यशाला में राज्य के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों और संस्थानों के 41 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। रिम्स निदेशक प्रो. डीके सिन्हा ने कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए कहा कि साक्ष्य-आधारित शोध से मरीजों के इलाज में अधिक प्रभावी निर्णय लेने में मदद मिलेगी। विभागाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यशाला के पहले दिन शनिवार को प्रतिभागियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया, जबकि दूसरे दिन प्रो. कामेश्वर प्र...