प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 26 -- गौरा ब्लाक के कोठरा गांव निवासी आशीष कुमार तिवारी के बेटे डॉ. शिवम तिवारी को यूपीएससी के तहत कंबाइंड मेडिकल सर्विसेज परीक्षा 2025 में सफलता मिली है। उनकी इस सफलता पर क्षेत्र व परिवार के लोगों में खुशी की लहर है। शिवम ने 2023 में एम्स रायपुर से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की थी। शिवाश्रम सेवा ट्रस्ट से राजमणि त्रिपाठी द्वारा शिवम को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सभापति तिवारी, शेषमणि तिवारी, रमापति दुबे, अनुराग तिवारी, आचार्य प्रभाकर पांडेय, भृगुपति पांडेय सहित ग्रामीण लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.