प्रयागराज, अप्रैल 9 -- प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने आयुष विभाग में चिकित्साधिकारी भर्ती के लिए प्रस्तावित स्क्रीनिंग परीक्षा की परीक्षा योजना बुधवार को जारी कर दी। होम्योपैथी निदेशालय में होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी के 265 पदों और श्रम विभाग में होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी के सात पदों के अलावा यूनानी निदेशालय में यूनानी चिकित्साधिकारी के 25 पदों के लिए स्क्रीनिंग परीक्षा दो घंटे की होगी। होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी की स्क्रीनिंग परीक्षा 24 अक्टूबर जबकि यूनानी चिकित्साधिकारी की परीक्षा 18 दिसंबर को होगी। परीक्षा में 150 वस्तुनिष्ठ प्रकारक बहुविकल्पीय प्रश्नों वाला एक प्रश्नपत्र होगा। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। गलत उत्तर के लिए प्रश्न के लिए नियत किए गए अंकों का 1/3 (0.33 अंक) दंड के रूप में काटा जाएगा। प्रश्नपत्र दो भागों में...