सुल्तानपुर, फरवरी 25 -- सुलतानपुर। संविदा चिकित्सक घनश्याम तिवारी की ढाई साल पूर्व हुई हत्या के मामले में बुधवार को भी करीब तीन घण्टे तक फाइनल बहस हुई। बचाव पक्ष के अधिवक्ता अरविन्द सिंह राजा ने कोर्ट में तर्क पेश किए जिस पर पीड़ित पक्ष के निजी अधिवक्ता सन्तोष पाण्डेय ने जवाब दिया। मृतक चिकित्सक की पत्नी निशा तिवारी गनर और दो सिपाहियों की सुरक्षा में कोर्ट लाई गई थीं। शहर के शास्त्री नगर मोहल्ले में 23 सितंबर 2023 की शाम पीट - पीट कर चिकित्सक की हत्या करने के आरोप में नरायनपुर निवासी मुख्य आरोपी अजय नारायण सिंह और उसके ड्राइवर दीपक सिंह पर मुकदमा विचाराधीन है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.