सुल्तानपुर, मार्च 18 -- सुलतानपुर, संवाददाता। जयसिंहपुर सीएचसी के संविदा चिकित्सक घनश्याम तिवारी की हत्या के चर्चित मामले में न्यायाधीश संध्या चौधरी ने दो आरोपियों को दोषी करार देकर जेल भेज दिया है। 24 मार्च को जेल से तलब कर उनकी सजा पर सुनवाई होगी। एडीजीसी पवन दुबे और पीड़ित पक्ष के निजी वकील संतोष पांडेय ने बताया कि कोर्ट ने दोनों को सामान्य आशय से षडयंत्र कर हत्या करने और दहशत फैलाने के आरोपों में दोषी करार देकर जेल भेज दिया है। लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के सखौली कला निवासी घनश्याम तिवारी जयसिंहपुर सीएचसी पर संविदा चिकित्सक के तौर पर कार्यरत थे। वे शास्त्री नगर मोहल्ले में परिवार के साथ किराए के मकान में रहते थे। कोतवाली नगर के नरायनपुर में आरोपियों ने 23 सितंबर 2023 की शाम घनश्याम तिवारी को बुलाया था। आरोप है कि रुपये वसूली की मांग पूरी न...