सुल्तानपुर, मार्च 7 -- सुलतानपुर। जयसिंहपुर के संविदा चिकित्सक घनश्याम तिवारी हत्याकांड की सुनवाई दो साल तीन महीने में शनिवार को पूरी हो गई। अधिवक्ता अरविन्द सिंह राजा ने बताया कि न्यायाधीश संध्या चौधरी ने 18 मार्च को चर्चित मुकदमे का फैसला नियत किया है। कोतवाली नगर के शास्त्री नगर मोहल्ले में 23 सितंबर 2023 की शाम चिकित्सक घनश्याम तिवारी को आरोपियों ने लाठी - डंडे आदि से पीटकर मरणासन्न कर ई-रिक्शे पर लादकर उनके घर भेज दिया था। गंभीर हालत में पत्नी ने चिकित्सक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई थी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.