एटा, सितम्बर 1 -- मेडिकल कालेज इमरजेंसी में लगातार चिकित्सक, स्टाफ की लापरवाही से मरीजों की जान पर बन रही है। सोमवार रात 10 बजे इमरजेंसी में भर्ती करायी गई 15 वर्षीय किशोरी दीक्षा की चिकित्सक और स्टाफ की लापरवाही से मौत होने का आरोप परिजनों ने लगाया है। मंगलवार सुबह मेडिकल कालेज परिसर में मौजूद पराग डेरी के पीछे स्थित निवासी राजू ने बताया कि उसने सोमवार रात्रि 10 बजे 16 वर्षीय पुत्री दीक्षा को सांस लेने में दिक्कत होने पर इमरजेंसी में भर्ती कराया। जहां से रात्रि में ही उसको नई बिल्डिंग स्थित वार्ड में भेज दिया गय। वार्ड में मौजूद चिकित्सक, स्टाफ ने रात्रि में बुलाने पर भी मरीज को देखने की जहमत नहीं उठायी। यह भी पढ़ें- बेगूसराय में Emergency Care: इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज, मेडिवर्सल सिमरन में 24 घंटे सुविधा इसकी वजह से उसकी बेटी को सा...