सिद्धार्थ, मई 29 -- सिद्धार्थनगर हिन्दुस्तान टीम। नौगढ़ पीएचसी के जर्जर आवास में निवासरत चिकित्सक सहित पांच कर्मियों को सीएमओ डॉ. रजत कुमार चौरसिया ने आवास खाली करने का निर्देश दिया है। सीएमओ ने कहा कि सप्ताह भर के अंदर आवास को खाली कर दें। अन्यथा की स्थिति में अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी।

आवास की स्थिति सीएमओ ने नौगढ़ पीएचसी के जर्जर आवासों में निवास कर रहे लोटन सीएचसी पर तैनात चिकित्सक डॉ. प्रशांत मौर्य, नौगढ़ पीएचसी पर तैनात एचवी गीता देवी, उपचारिका अनामिका राज, स्वीपर अजहर अली व डीएलओ कार्यालय में तैनात स्वीपर भगीरथी को नोटिस थमाया है। इसमें सीएमओ ने डीएम व नौगढ़ पीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी के पत्र का हवाला देते हुए पांचों चिकित्सक व कर्मियों को बताया है कि पूर्व में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ स्थित सरकारी आवास खाली करने का ...