चिकित्सक विहीन पशु चिकित्सालय पर लटका ताला, पशुपालक परेशान
चंदौली, जून 12 -- इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। इलिया पशु चिकित्सालय पर शुक्रवार को किसान विकास मंच के कार्यकर्ता पहुंचकर बदहाली पर नाराजगी जताए। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि अस्पताल परिसर झाड़-झंखाड़ से घिरा हुआ है, भवन की दीवारें जर्जर होकर ढह रही है तथा मुख्य और अंदरूनी दोनों गेटों पर ताला लगा रहता है, जिससे पशुपालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
कार्यकर्ताओं की नाराजगी किसान विकास मंच के संगठन मंत्री रामअवध सिंह ने बताया कि अस्पताल में पिछले दो वर्षों से न तो कोई पशु चिकित्सक तैनात है और न ही कंपाउंडर, चपरासी अथवा अन्य कर्मचारी यहां रहते हैं। इसके कारण क्षेत्र के लगभग 30 से 35 गांवों के पशुपालकों को अपने पशुओं के इलाज के लिए शहाबगंज या चकिया जाना पड़ता है। समय पर उपचार न मिलने से कई पशु बीमारी के कारण दम तोड़ देते हैं, जिसस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.