चिकित्सक राष्ट्र की अमूल्य धरोहर: प्राचार्या
रांची, जुलाई 1 -- बुंडू, संवाददाता। सिम्बायोसिस पब्लिक स्कूल, बुंडू में बुधवार को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्या ने कहा कि चिकित्सक राष्ट्र की अमूल्य धरोहर हैं और वे अपने ज्ञान, सेवा व समर्पण से समाज को स्वस्थ और सुरक्षित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में प्राथमिक वर्ग के विद्यार्थियों ने डॉक्टर की वेशभूषा धारण कर आकर्षक प्रस्तुति दी। बच्चों ने भाषण के माध्यम से बताया कि डॉक्टर मानव जीवन की रक्षा करने वाले सच्चे सेवक हैं, जो दिन-रात स्वास्थ्य सेवा में समर्पित रहते हैं। वरिष्ठ विद्यार्थियों ने स्वयं शुभकामना पत्र, पुष्पगुच्छ और सम्मान बैज तैयार किए। इसके बाद विद्यालय का प्रतिनिधिमंडल बुंडू अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचा और उपाधीक्षक डॉ अविनाश कुमार सोय, डॉ चंदन कुमार, डॉ आशा, डॉ राखी, डॉ सदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.