देवरिया, फरवरी 28 -- देवरिया, निज संवाददाता। गैर संचारी रोगों की पहचान और रोकथाम के लिए शुक्रवार को धन्वंतरि सभागार में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें पीएचसी के चिकित्साधिकारियों को गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की जांच, इलाज और कंट्रोल करने के टिप्स दिए गए। एनसीडी स्क्रीनिंग कार्यक्रम की वर्तमान प्रगति, लक्ष्यों की उपलब्धि, स्क्रीनिंग में आ रही चुनौतियों और सुधार के संभावित उपायों पर चर्चा की गई। सीएमओ डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि चिकित्सक प्रतिदिन एनसीडी आईडी लागिंग करें। उन्होंने कहा कि मधुमेह, उच्च रक्तचाप और कैंसर जैसी गैर संचारी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। समय पर पहचान न होने पर गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकती हैं। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी सीएचसी, पीएचसी पर 30 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों की एनसीडी स्क्री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.