बाराबंकी, फरवरी 10 -- सूरतगंज। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में सोहई गांव के मोड़ पर सोमवार की रात एक निजी चिकित्सक की कार पर फायरिंग के मामले में पुलिस की लापरवाही से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों के आक्रोश से मामले को बढ़ता देखते हुए पुलिस बैकफुट पर आई और पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। नौ फरवरी की रात हुई वारदात: अमेरा गांव निवासी गोविंद कुमार वर्मा पुत्र राजाराम की झंझरा चौराहा पर अपनी क्लिनिक चलाते हैं। उन्होंने बताया कि नौ फरवरी की रात क्लिनिक बंद कर अपनी कार से वापस अपने घर लौट रहे थे। वह सोहई गांव मोड़ के पास पहुंचे थे कि वहां पहले से खड़ी लाल रंग की कार से प्रधान गेंदलाल, बलराम उर्फ राजू, संजय और बृजेश पुत्र गेदलाल ने कार रोकने का इशारा किया। लेकिन मामला संदिग्ध देखकर उन्होंने कार नहीं रोकी। इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.