वाराणसी, फरवरी 11 -- वाराणसी। अमरपुर मड़िया के डॉ. अबरार अहमद ने जानलेवा हमले में दो नामजद एवं अन्य अज्ञात के खिलाफ जैतपुरा थाने में केस दर्ज कराया है। घटना मंगलवार रात की है। डॉ. अबरार अहमद ने बताया कि मंगलवार रात करीब सवा 9 बजे वह बाकराबाद बड़ी मस्जिद के पास अपनी क्लिनिक पर मरीजों की देख रहे थे, तभी इकबाल अहमद, गुलजार अहमद कुछ अज्ञात लोगों के साथ पहुंचे। अचानक सिर पर लाठी-डंडे से वार कर लहूलुहान कर दिया। शोर सुनकर क्षेत्रीय लोग पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.