बरेली, फरवरी 13 -- शाही। मंगलसेवा ट्रस्ट के संचालक डा. विजय गंगवार ने बुधवार को धनेटा में आयोजित बैठक में ग्रामीणों को गाय पालने को प्रेरित किया। कहा कि जो बीमारी अंग्रेजी दवाओं से ठीक नहीं होती हैं, वे गाय के मूत्र के सेवन से ठीक हो जाती है। गाय को प्रतिदिन 10 से 15 मिनट सहलाने से ब्लड प्रेशर ठीक हो जाता है। गाय औषधि का भंडार है। उन्होंने 50 लोगों को बरेली ले जाकर गोदान फिल्म दिखाई। बैठक मुनेंद्र गिरि के संचालन में हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...