चिकित्सक ने छोटे भाई की पत्नी को केबिन में पीटा,मुकदमा
अलीगढ़, जून 21 -- अतरौली अड्डा स्थित हार्ट एंड चेस्ट हॉस्पिटल में शुक्रवार को चिकित्सक ने केबिन में बैठी छोटी भाई की पत्नी से मारपीट कर खींचतान कर दी। उन्होंने परिवार को जानमाल का खतरा बताते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। थाने में दर्ज कराए मुकदमे में चिकित्सक हर्षदीप सिंघल की पत्नी रुपांशी सिंघल ने कहा है कि वह पति के केबिन में बैठकर काम कर रही थी। इसी बीच जेठ अंकुर सिंघल आ गए। उन्होंने मारपीट करते हुए खींचतान शुरू कर दी। घटना के बाद से वह दहशत में है। परिवार को भी जान का खतरा बताया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पारिवारिक विवाद हुआ था। यह भी पढ़ें- चिकित्सक ने छोटे भाई की पत्नी को केबिन में पीटा,मुकदमा मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.