मथुरा, मार्च 22 -- शहर के सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस सिम्स हॉस्पिटल में वरिष्ठ ऑर्थोपेडिक एवं ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ. (ले.क.) मनोज कुमार ने एक मरीज का सफल टोटल हिप रिप्लेसमेंट कर उसे नई जिंदगी दी। मथुरा निवासी योगेश सक्सैना सड़क दुर्घटना में घायल होकर चलने में असमर्थ हो गए थे। परिजनों द्वारा उन्हें सिम्स हॉस्पिटल के इमरजेंसी विभाग में भर्ती कराया गया, जहां जांच में फीमर नेक फ्रैक्चर (कूल्हे के पास की हड्डी टूटना) पाया गया। इसके बाद डॉ. मनोज कुमार ने उन्हें टोटल हिप रिप्लेसमेंट की सलाह दी और परिवार की सहमति से सफल सर्जरी की। डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि मरीज को लीवर फेलियर व अनियंत्रित डायबिटीज जैसी समस्याएं भी थीं, जिन्हें पहले नियंत्रित किया गया। इसके बाद कार्डियोलॉजिस्ट, गैस्ट्रोइंटेरोलॉजिस्ट, फिजिशियन और एनेस्थीसिया टीम के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.