दरभंगा, मई 3 -- संजय लाला, दरभंगा। शहर के खानकाह चौक, मनहरण लाल मोहल्ले के चिकित्सक दंपती डॉ. सूर्य नारायण व डॉ. सुप्रिया नारायण पर लगाये गए आरोप को जांच दल ने खारिज कर दिया है। मामले की जांच के लिए सिविल सर्जन डॉ. अरुण कुमार ने दो सदस्यीय दल का गठन किया था। इस टीम में जिला गैर संचारी रोग पदाधिकारी डॉ. सतेन्द्र कुमार और जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. अमरेन्द्र कुमार मिश्रा शामिल थे। उन्होंने अपनी जांच रिपोर्ट सिविल सर्जन को सौंप दी है। बता दें कि शहर के कोतवाली चौक निवासी एक मरीज ने उक्त चिकित्सक दंपती पर गलत जांच रिपोर्ट देने का आरोप लगाया था। यह भी पढ़ें- सिविल सर्जन कार्यालय में पदस्थापित लिपिक ने एक ही समय में दो जगहों से उठाया वेतन इस मामले की जांच के लिए गठित टीम ने अपनी जांच रिपोर्ट में कहा है कि चिकित्सक व मरीज की ओर से उपलब्ध कराई...