अयोध्या, मई 25 -- अयोध्या, संवाददाता। शहर के नाका चुंगी पर स्थित एक हास्पिटल के निदेशक को फोन पर धमकी मिली है। यह धमकी उनके यहां काम करने वाली स्टाफ के एक परिचित ने दी है। मामले में कोतवाली नगर में एफआईआर दर्ज हुई है। पुलिस प्रकरण की विवेचना कर रही है। नाका चुंगी स्थित जगत हास्पिटल के निदेशक डा. सूर्यमणि द्विवेदी का कहना है कि एक व्यक्ति जो अपना नाम अभिषेक सिंह बताता है। उससे उनकी न मुलाकात है और न जान पहचान। अस्पताल के रिशेप्शन में काम करने वाली कर्मचारी को अपना परिचित बताता है। 24 मई को जब वह लखनऊ से वापस आ रहे थे, तो उसने फोन पर नम्बर ब्लाक करने को लेकर धमकी दी। धमकी देने के लिए उसने विभिन्न नम्बरों का प्रयोग किया। उन्होंने अपनी तहरीर में कहा है कि विगत वर्षो में मरीजों व तीमारदारों से दुव्यवहार को लेकर स्टाफ को फटकार भी लगाई थी। अभिषे...