मधुबनी, मार्च 25 -- मधुबनी । शहर के शिव शक्तिनगर दोमंठा निवासी डा. पुष्पेन्द्र कुमार दानकर ने जान से मारने की धमकी एवं गाली गलौज करने की एफआईआर पंडौल थाना में दर्ज करायी है। दर्ज एफआईआर में उन्होंने कहा है कि 22 मार्च को वे अपने निवास स्थान से सटे पश्चिम अपनी निजी जमीन की घेराबंदी करवा रहे थे। दोपहर में राधोनगर भौआड़ा के साजिद आजाद एवं वीणाकुंज के संजय कुमार दीवार को तोड़ते हुए हाथापाई एवं गाली गलौज कर जान से मारे की धमकी दिया। करीब आधा घंटा तक झंझट किया और पत्नी से मोबाइल छीनने का प्रयास किया। उन्होंने थानाध्यक्ष से सुरक्षा की गुहार लगायी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...