पूर्णिया, मार्च 14 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।बनमनखी के एक चिकित्सक के विडियो वायरल मामले में सिविल सर्जन ने चिकित्सक से शो कॉज किया है। सिविल सर्जन डॉ. प्रमोद कुमार कनौजिया ने बताया कि इस मामले के संज्ञान में आने के बाद चिकित्सक को जिला मुख्यालय बुलाया गया था। उन्होंने बताया कि चिकित्सक को शो कॉज का पत्र दिया गया है। मामले में चिकित्सक से जवाब मांगा गया है। इसके उपरांत जवाब संतोषप्रद नहीं लगा तो तीन सदस्यीय टीम गठित कर जांच कराई जायेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...