पीलीभीत, जून 24 -- पीलीभीत। जिला क्षय रोग केंद्र में उपचार के लिए पहुंची एक युवती के साथ कथित छेड़छाड़ के मामले की जांच पर अब सवाल उठने लगे हैं। आरोप सामने आने के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की थी, लेकिन समिति के एक चिकित्सक के बाहर चले जाने से जांच आगे बढ़ती नजर नहीं आ रही है। पिछले सप्ताह सोशल मीडिया पर मामला वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया था। युवती ने केंद्र के एक कर्मचारी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। मामला तूल पकड़ने पर सीएमओ ने जांच के आदेश देते हुए तीन सदस्यीय समिति गठित कर तीन दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए थे। यह भी पढ़ें- चिकित्सक के बाहर जाने से अधर में लटकी छेड़छाड़ के आरोपों की जांच साथ ही पुलिस ने भी मामले की पड़ताल शुरू कर दी थी। जांच में शामिल एक चिकित...