बुलंदशहर, दिसम्बर 26 -- नगर क्षेत्र स्थित विष्णुपुरम कालोनी में चोरों ने एक चिकित्सक के निर्माणाधीन मकान से इलेक्ट्रिक वायरिंग को काटकर चोरी कर लिया। अगले दिन घटना का पता चल सका। नगर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाली में राजकीय जटिया चिकित्सालय में कार्यरत डा.प्रशांत माहुर ने तहरीर देकर बताया कि उनके द्वारा विष्णपुरम फेस एक स्थित प्लॉट में अपने आवास का निर्माण कराया जा रहा है। 22 दिसंबर की रात को चोर उनके निर्माणाधीन आवास में घुसकर इलेक्ट्रिक वायरिंग के सभी तारों को काटकर ले गए। 23 दिसंबर की सुबह मकान का ताला खोलने पर उन्हें घटना का पता चल सका। पीड़ित चिकित्सक ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। नगर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि चोरों का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.