सिद्धार्थ, जून 7 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। लोटन कस्बे में संचालित सदभावना हॉस्पिटल एंड फ्रैक्चर क्लीनिक में दो जून को प्रसव के दौरान नवजात की मौत हो गई थी। इस मामले में चल रही जांच में टीम ने पांच जून को हॉस्पिल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। मौके पर मौजूद प्रबंधक से बातचीत कर बयान दर्ज किया। वहीं चिकित्सक के नदारद रहने से बयान नहीं हो सका है।दरअसल, लोटन ब्लॉक क्षेत्र के पचमा गांव निवासी रूबी पत्नी सोहित ने दो जून को कस्बे के सदभावना हॉस्पिटल एंड फ्रैक्चर क्लीनिक में सामान्य प्रसव से बच्चे को जन्म दिया था, लेकिन लापरवाही से नवजात की मौत हो गई। इस मामले में पीड़ित परिवार की शिकायत पर तीन सदस्यीय टीम मामले की जांच कर रही है। इसमें शामिल डिप्टी सीएमओ डॉ. संजय कुमार गुप्त, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रशांत मौर्य व लोटन सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित...