समस्तीपुर, मई 10 -- सरायरंजन निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के तिसवारा निवासी आयुष चिकित्सक डॉ. अवनीश कुमार गुप्ता के आवास में रविवार की दोपहर अचानक आग लग गई। इस अग लगी में चिकित्सक के घर में रखे पंखा एवं फर्नीचर समेत करीब 50 हजार मूल्य के सामान जल गए। ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना के संबंध में गृह स्वामी डॉ. अवनीश कुमार गुप्ता ने बताया कि उनके घर में बिजली की शार्ट सर्किट से अचानक आग लग गई थी। अग लगी के समय वे घर में ताला लगाकर बाहर गए हुए थे। घर से आग की लपट निकलते ही ग्रामीणों ने पहले उन्हें दूरभाष पर सूचना दी। इसके बाद घर का ताला तोड़कर आग को बुझाने में जुट गए। घटना की सूचना पर पहुंचे अग्निशमन दस्ता ने भी बची आगों को बुझाया। इस तरह ग्रामीणों की तत्परता से अग लगी की बड़ी घटना होने से बच गई।

हिंदी हिन्दुस्तान ...