मैनपुरी, मार्च 17 -- कस्बा निवासी एक प्राइवेट चिकित्सक के आवास पर 10 दिन पूर्व चोरों ने दरवाजे का कुंडा तोड़कर आभूषण व नकदी चोरी कर ली थी। पीड़ित ने पड़ोसी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। कस्बा निवासी नानक चंद पुत्र परशुराम का करीमगंज मार्ग पर आवास है। आवास में ही वह क्लीनिक का संचालन करते हैं। वह दुकान बंद कर दूसरी मंजिल पर चले गए। जब वह शाम को क्लीनिक पर पहुंचे तो पिछला गेट टूटा हुआ था। अलमारी का कुंडा टूटा हुआ था। जिसमें सोने चांदी के आभूषण व नकदी रखी थी। आभूषण व नकदी गायब थी। पीड़ित ने अपने पड़ोसी आशीष पुत्र गजराज निवासी ग्राम कुंजलपुर पर चोरी का आरोप लगाया है। मामले की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...