फिरोजाबाद, फरवरी 19 -- स्वास्थ्य संबंधी कार्यों में शिथिलता बरतने वाले सामुदायिक चिकित्सा केंद्र जसराना के डॉक्टर पर सीएमओ ने कार्रवाई की है। चिकित्सक के फरवरी के वेतन पर रोक लगा दी है। यूडब्लूआईएन पोर्टल पर अपलोड अपलोड न करने वाले सभी एएनएम का फरवरी माह का वेतन रोकने के भी निर्देश दिए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम बदन राम ने जूम बैठक के दौरान स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं की समीक्षा की। चिकित्साधिकारियों से सीधा संवाद करते हुए वार्ता आयुष्मान कार्ड बनाने के अलावा अभियान चलाकर टीबी, कैंसर रोगियों का पता लगाने तथा स्क्रीनिंग किए जाने संबंधी निर्देश जारी किए। टीकाकरण के कार्य पर विशेष ध्यान देने को कहा। इसी क्रम में उन्होंने कार्यों में लापरवाही पर सामुदायिक चिकित्सा केंद्र जसराना के डॉ. विमल उपाध्याय का फरवरी माह का वेतन रोकने के निर्देश दिए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.