मथुरा, अप्रैल 9 -- चिकित्सक एवं कर्मचारी विवाद में सीएमओ कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल रहा। इस दौरान गाली गलौज की गई। अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने किसी तरह दोनों के मध्य हुए विवाद को समाप्त कराया। जानकारी के अनुसार गुरुवार को दोपहर एक महिला चिकित्सक एवं एक कर्मचारी के मध्य किसी बात को लेकर विवाद हो गया। कहा सुनी के बाद गाली गलौज होने लगी। सीएमओ कार्यालय में तेज आवाज आने लगीं तो अन्य चिकित्सक एवं कर्मचारी अपने-अपने कार्यालय से बाहर निकले। इससे कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। कार्यालय में मौजूद चिकित्सक एवं कर्मचारियों द्वारा आक्रोशित चिकित्सक एवं कर्मचारी को किसी प्रकार समझा-बुझाकर शांत कराया। दोनों के मध्य झगड़ा किस बात पर हुआ इसकी जानकारी नहीं हो सकी। यह प्रकरण आधा घंटे चलता रहा। सीएमओ द्वारा इस प्रकरण को गंभीरता से लिया गय...